Big NewsDehradun News

चार साल की मासूम का अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद, फिर हुआ बड़ा खुलासा

देहरादून पुलिस ने चार साल की बच्ची का अपहरण करने वाले विधी विवादित किशोर को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया है. पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

चार साल की मासूम का अपहरण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाईट शनिवार को एक व्यक्ति ने थाना डालनवाला पर पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि घर के पास खेलते हुए उनकी चार साल की बेटी अचानक गायब हो गई है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल टीम का गठन कर बच्ची की तलाश शुरू की.

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

गठित टीमों ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस के माध्यम से बच्ची की तलाश शुरू की. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टेंपो स्टैंड्स, धर्मशाला और आश्रम में तलाशी अभियान चलाया गया. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक युवक बच्ची को ले जाता कैद हुआ. जिसकी लास्ट लोकेशन दर्शनलाल चौक के पास मिली.

विधी विवादित किशोर को पुलिस ने संरक्षण में लिया

पुलिस ने पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया. कनक चौक के पास से पुलिस ने एक विधी विवादित किशोर को संरक्षण में लेते हुए उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किशोर ने बच्ची का अपहरण क्यों किया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें