UttarakhandBig NewsHaridwar News

शिक्षक ने की ढाई साल के मासूम की जमकर पिटाई, SDM के पास शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावक

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक स्कूल से शिक्षक द्वारा ढाई साल के मासूम को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बच्चे के अध्यापक अभिभावक की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

शिक्षक बना हैवान

बच्चे के पिता आबाद अली निवासी खेड़ी खुर्द ने बताया कि उनका ढाई साल का बेटा लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में स्थित होली बैलेस चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में पढता है। सोमवार को रोज की तरह बच्चा स्कूल गया हुआ था।

स्कूल के एक अध्यापक राजकुमार ने उनके बेटे को बुरी तरह से पीट दिया। जिसमें बच्चे के चेहरे पर कई चोट के निशान आए हुए हैं।

शिकायत लेकर SDM के पास पहुंचे अभिभावक

पीड़ित बच्चे के अभिभावक न्याय की गुहार लगाने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर उनके बच्चे को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें