Big NewsUdham Singh Nagar News

शिक्षक पर लगे छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं शिक्षक पर भोजनमाता के साथ भी छेड़खानी के आरोप लगे हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा।

शिक्षक पर लगे छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप

गुरू शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला उधमसिंह नगर के दिनेशपुर से सामने आया है। जहां उदय नगर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ ही भोजनमाता पर छेड़खानी के आरोप लगे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर किया हंगामा

इसके विरोध में ग्रामीण भारी मात्रा में स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों को शान्त करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राम प्रकाश गंगवार मौके से फरार हो गया। भोजन माता ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य द्वारा उनसे पानी मंगवाने के बहाने एकांत कमरे में छेड़खानी की जाती है।

अध्यापक के खिलाफ की जा रही है जांच

इस मामले में सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे ने कहा कि उक्त अध्यापक के खिलाफ जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें