UttarakhandBig NewsDehradun News

टैक्सी चालक ने लिफ्ट देने के बहाने चंडीगढ़ की युवती संग किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ की महिला को लिफ्ट देने के बहाने गाडी में बैठाकर दुष्कर्म और लूट को अंजाम दिया गया। महिला की तहरीर के बाद आरोपी युवक को 12 घंटे के भीतर थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने खुशहालीपुर बिहारीगढ से गिरफ्तार कर लिया है।

लिफ्ट देने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक गुरूवार देर रात महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला 30 अप्रैल को अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने चंडीगढ़ से देहरादून आई थी। तीन मई की रात महिला के दोस्त ने उसे शिमला बाईपास पर छोड़ा। इस दौरान वहां से एक कार चालक गुजर रहा था। कार चालक ने महिला को आईएसबीटी तक लिफ्ट देने की बात कही। जिसके बाद महिला गाडी में बैठ गई।

गाड़ी जैसे ही आईएसबीटी पहुंची तो महिला ने उसे गाड़ी रोकने को कहा। इस दौरान युवक ने महिला को धमकाते हुए चुपचाप गाड़ी में बैठने को कहा। आरोपी युवक न इस दौरान कार के शीशे बंद कर गाडी के दरवाजे लॉक कर दिये। पुलिस ने बताया कि युवक महिला को जबरन आशारोडी से आगे जंगल की ओर ले गया।

दुष्कर्म को अंजाम देकर आरोपी फरार

वहां पहुंचकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म कर महिला के बैग से पैसे और अन्य सामान लूट कर महिला को जंगल में छोड़कर भाग गया। घटना के बाद महिला काफी डर गई और रात भर जंगल में ही छिपी रही। सुबह होने पर युवती किसी तरह आईएसबीटी पहुंची और अपने दोस्त को आपबीती सुनाई। महिला और उसके दोस्त ने थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

तहरीर के 12 घंटे बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया की आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेमेंटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए घटना स्थल और आने जाने वाले मार्गों के लगभग 150 सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया गया।

सीसीटीवी फुटेजों को चेक करने के बाद आरोपी कि पहचान मनीष कुमार खुशहालीपुर बिहारीगढ के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने उसके गांव से ही दबोच लिया। आरोपी के पास से महिला से लूटा गया बैग व कपडे बरामद किए गए। बता दें आरोपी टैक्सी चालक है। जो देहरादून से सहारनपुर व अन्य रूटों पर टैक्सी चलाता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें