Nainital NewsBig News

महिला पर्यटक के साथ टैक्सी चालक ने की मारपीट, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली से नैनीताल घूमने आयी महिला पर्यटक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

टैक्सी के किराये को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक महिला पर्यटकों का दल नैनीताल घूमने आया था। पांच दिन के भ्रमण के बाद ये दल बुधवार सुबह वापसी के लिए तल्लीताल पहुंचा। महिला पर्यटकों ने इसके लिए एक टैक्सी बुक कराई। टैक्सी के किराये को लेकर चालक और महिला पर्यटकों के बीच विवाद शुरू हुआ।

महिला पर्यटक के साथ टैक्सी चालक ने की मारपीट

आरोप है कि टैक्सी चालक ने महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग चुका था। पुलिस ने महिला सैलानियों को दूसरे वाहन से काठगोदाम रवाना किया।

आरोपी टैक्सी चालक की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें