Big NewsNainital News

ढिकुली में बरसाती नाला उफान पर आने से बही टाटा सूमो, एक की मौत

प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। नैनीताल जिले में रामनगर के ढिकुली में भारी बारिश के कारण एक बरसाती नाला उफान पर आ गया। जिसमें एक टाटा सूमो बह गई। इस घटना में एक की मौत हो गई।

बरसाती नाले उफान आने से बही टाटा सूमो

रामनगर के ढिकुली में भारी बारिश के कारण ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आ गया। इस नाले में यहां से गुजर रही एक टाटा सूमो बह गई।

टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला।

एक यात्री की हुई मौत

टाटा सूमो में सवार आठ लोगों को रेस्क्यू कर रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

दिल्ली की ओर से आ रही थी टाटा सूमो

मिली जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट के जंगल से आए पानी के कारण बरसाती नाया उफान पर आ गया। इस नाले में दिल्ली की ओर से आ रही टाटा सूमो बह गई। रात करीब ढाई बजे के करीब स्थानीय निवासियों ने टाटा सूमो में सवार लाेगों को किसी तरह बाहर निकाला।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें