Automobiles

Cars Under Five Lakh: Tata की इन कारों पर बंपर डिस्काउंट, पांच लाख रुपये से है शुरुआती कीमत, जानें कब तक रहेगी छूट

टाटा कारों में बंपर डिस्काउंट लेकर आईं है। टाटा मोटर्स कंपनी यूजर्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। इस त्यौहार टाटा की कारों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको पांच लाख के अंदर कुछ कारें मिल सकती हैं। टाटा की किफायती कारें और भी कम दाम में मिल रही हैं। इस महीने से टाटा की कारों पर(Cars Under Five Lakh) बंपर डिस्काउंट देखने को मिलेगा। ऑफर अक्टूबर के आखिर तक है।

टाटा की कारों पर डिस्काउंट ऑफर (Cars Under Five Lakh)

कंपनी के ICE वेरिएंट्स पर करीब 1.80 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही एडिशनल 45 हजार का ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि न्यू कार्स जैसे टाटा की कर्व, अल्ट्रोज रेसर पंच और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स पर ये उपलब्ध नहीं है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किन कारों पर आप इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हो।

Tata Tiago पर ऑफर

टाटा टियागो के वेरिएंट्स जैसे XE, XT(O), XM, XT, XZ और XZ+ आदि पर ये डिस्काउंट उपलब्ध है। इसमें आप करीब 65 हजार रुपए की बचत कर सकते हैं। ऐसे में टाटा टियागो की एक्स शोरूम के दाम की शुरुआत पांच लाख रुपए से हो गई है।

Tata Tigor पर ऑफर

टाटा टिगोर के दामों में भी कमी आई है। पहले इस कार की कीमत जहां 6.30 लाख रुपये से शुरू होती थी। अब इस कार का बेस मॉडल आप छह लाख रुपये में खरीद सकते हो। इसके बाकी वेरिएंट्स पर भी ऑफर है।

Tata Altroz पर ऑफर

टाटा अल्ट्रोज पर यूजर्स को करीब 15 से 45 हजार के बीच तक का डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। इसके बेस मॉडल में 15 हजार रुपये की गिरावट आई है। एक्स शोरूम प्राइज इस कार का 6.50 लाख हो गया है।

Tata की प्रीमियम कारों पर ऑफर

इस डिस्काउंट के अंदर टाटा की प्रीमियम कारें भी आती हैं। टाटा हैरियर पर करीब 1.60 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स हैं। लेकिन ये ऑफर बेस वेरिएंट के लिए मौजूद नहीं है। शुरूआती बेस मॉडल पर आपको कोई डिस्काउंट देखने को नहीं मिलेगा। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 14.99 लाख से स्टार्ट है। इसके अलावा टाटा सफारी पर आपको 1.80 लाख के बेनिफिट्स मिल रहे है। साथ ही 45 हजार का एडिशनल डिस्काउंट भी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें