अभिनेता शाहरुख़ खान के लिए ये साल काफी अच्छा गुजर रहा है। हर तरफ किंग खान ही छाए हुए है। पहले उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जिसके बाद अब शाहरुख़ अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए है।
अभिनेता की आने वाली फिल्म जवान में अभिनेता का बाल्ड लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब शाहरुख़ की एक और फिल्म सुर्ख़ियों में है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म डंकी पर एक नई जानकारी सामने आई है। फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने डंकी को लेकर एक अपडेट साझा की है।
‘डंकी’ को लेकर कहा ये
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने फैंस के साथ आस्क मी एनिथिंग सेशन किया। इस दौरान एक यूजर ने फिल्म डंकी के बारे में सवाल किया। उसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा की ‘वो बस इतना जानती है की उनकी फिल्म में कुछ दिनों की शूटिंग है।
ज्यादा जानकारी के लिए आपको फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से ये सवाल पूछना चाहिए। केवल वहीं जानते है की फिल्म में क्या चल रहा है। कब पहला लुक आएगा आदि। उन्होंने आगे कहा की वो बस वह जाकर फिल्म का शूट करना चाहती है। उन्हें ख़ुशी है की वो इस फिल्म से जुड़ी हुई है।’
फैंस ने पूछे कई और सवाल
इसके अलावा अभिनेत्री के फैंस ने उनसे कई और सवाल पूछे। एक यूजर ने पुछा की वो शादी कब कर रही है? जिसके जवाब में अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा की वो अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हुई है तो अभी उनके पास बहुत टाइम है। तो वहीं एक यूजर ने पुछा की गूगल पर लास्ट बार अपने क्या सर्च किया था। तो उन्होंने जवाब में कहा विम्बल्डन 2023।
तापसी वर्कफ्रोंट
अभिनेत्री तापसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार तापसी फिल्म ‘दोबारा’ में नज़र आई थी। पिछले साल रिलीज़ हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। जल्द ही अभिनेत्री ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में नज़र आएंगी।
इस फिल्म में विक्रांत मैसी और सनी कौशल भी मुख्य भुमिका निभाएंगे। फिल्म का डायरेक्शन जयप्रद देसाई करेंगे। इस फिल्म का पहला पार्ट हसीन दिलरुबा २०२१ में जुलाई के महीने में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था।