Sports

T20 World Cup 2024 के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, IPL में खराब फॉम में चल रहे ये प्लेयर्स भी शामिल

T20 World Cup 2024 की तारीफ नजदीक आ रही है। आईपीएल 2024 के बाद खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में लग जाएंगे। ऐसे में अभी तक चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप के लिए टी 20 स्क्वाड की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

आईपीएल में कई सारे खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। जिसके चलते चयनकर्ताओं को काफी मुश्किल हो रही है खिलाडियों को चुनने में। ऐसे में अब एक खबर सामने आ रही है। जिसमें आने वाले विश्व कप के लिए इन 20 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हुई है। इन्हीं खिलाड़ियों में से टॉप 15 चुने जाने है।

IPL में फ्लॉप साबित हो रहें खिलाड़ियो का नाम भी शामिल

बाकी बचे हुए पांच खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर लिया जा सकता है। इस लिस्ट में उन खिलाड़यों के भी नाम है जो आईपीएल 2024 में ख़राब फॉर्म में चल रहे है। जिसमें यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है। तो वहीं फॉर्म में चल रहे रियान पराग का नाम शामिल नहीं है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली करेंगे ओपनिंग?

खबरों की माने तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, संजू सैमसन और रिंकू सिंह का नाम सामने आ रहा है।

ऑल-राउंडर्स खिलाड़ियो में हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। तो वहीं लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल आदि का नाम भी सूचि में शामिल है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में जगह लगभग पक्की है। इसके अलावा उनका साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज, आवेश खान और अर्शदीप सिंह टीम की कमान संभाल सकते हैं। अच्छी फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता नजरंदाज कर सकते है।

ये 20 खिलाड़ी हो सकते है शामिल (T20 World Cup 2024 )

20 खिलाड़ियों की लिस्ट: विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान,अर्शदीप सिंह।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें