बड़ी खबर। स्वामी दर्शन भारती नजरबंद, पुरोला महापंचायत से पहले पुलिस की कार्रवाई

उत्तरकाशी के पुरोला में होने वाली महापंचायत को टालने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार के निर्देश के बाद देहरादून पुलिस ने महापंचायत में सक्रिय भूमिका निभा रहे स्वामी दर्शन भारती को उनके देहरादून स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया है।
स्वामी दर्शन भारती नजरबंद
देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती पिछले कई दिनों से पुरोला में सक्रिय नजर आ रहे थे। महापंचायत में भी उनके सक्रियता थी। ऐसे में बुधवार शाम को पुलिस ने देहरादून स्थित दर्शन भारती के आवास पर डेरा डाल दिया। घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की हरसंभव कोशिश है कि दर्शन भारती को पुरोला न जाने दिया जाए। ऐसे में अब पुरोला में महापंचायत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।
जान से मारने की मिली धमकी!
वहीं दर्शन भारती ने कहा है कि उन्हे जान से मारने की धमकी मिली है। स्वामी दर्शन भारती ने कहा है कि उनके आश्रम में पत्थर में लिपटा एक कागज फेंका गया जिसमें उसमें उनका सिर कलम करने की धमकी दी गई है। इस पत्र में उन्हे जान से मारने वालो को पांच करोड़ रुपए इनाम देने का ऐलान भी किया गया है। स्वामी दर्शन भारती ने इस संबंध में पुलिस में अपनी शिकायत दी है।
पुरोला में धारा 144, सीमाएं सील
आपको बता दें कि पुलिस ने पुरोला में बुलाई गई महापंचायत की अनुमति नहीं दी है। साथ ही पुरोला में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। यही नहीं पुरोला की सीमाओं को सील कर दिया गया है ताकि बाहर से कोई पुरोला में प्रवेश न कर सके। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने कहा है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।