Dehradun NewsHighlight

उफान पर आई सुसुआ नदी, पानी के तेज बहाव में बही सिंचाई नहर, किसानों के आगे खड़ा हुआ जमीन बचाने का संकट

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है. देहरादून में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से डोईवाला के सिमलाश ग्रांट में सुसुआ नदी उफान पर आ गई है.

पानी के तेज बहाव में बही सिंचाई नहर

भारी बारिश के कारण सुसुआ नदी उफान पर आ गई है. नदी के उफान पर आने से सुरक्षा दीवार और सिंचाई की नहर बह गई है. जिससे किसानों के सामने जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है. किसानों ने सिंचाई विभाग से बाढ़ सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है. जिससे किसानों की जमीन बहने से बच सके.

देहरादून में आज भी भारी से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी विभिन्न जगह तेज गर्जन और तीव्र बौछार के साथ कई दौर की बारिश होने की आशंका जताई है. जिसे देखते हुए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें