HighlightDehradun News

भारी बारिश के चलते उफान पर सुसुआ नदी, कई गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

उत्तराखंड में एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर थम गया था। लेकिन रविवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश हुई है। जिस कारण नदी-नाले और गधेरे उफान पर हैं। देहरादून में भी रविवार रात जमकर बारिश हुई। भारी बारिश के चलते सुसुआ नदी उफान पर है और कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

भारी बारिश के चलते उफान पर सुसुआ नदी

रविवार देर रात से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमानी आफत बरस रही है तो वहीं डोईवाला में देर रात की मूसलाधार बारिश के बाद सुसुआ नदी उफान पर आ गई है।

नदी के किनारे के तटबंध टूटे

सुसवा नदी के उफान पर आने के कारण नदी के किनारे के तटबंध टूट गए हैं। इसके साथ ही सिचाईं नहर भी छतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांव पर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। जिस कारण वो डरे हुए हैं। बता दें कि देहरादून में रविवार देर रात से रूक-रूक कर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।

भारी बारिश के चलते सुसुआ नदी उफान पर

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें