Dehradun NewsHighlight

युवक की संदिग्ध मौत, स्वजनों ने उसके साथियों के खिलाफ दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

युवक की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने स्वजनों की तहरीर के आधे पर उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें युवक का शव 15 दिन बाद हरिद्वार से बरामद किया गया है।

युवक की संदिग्ध मौत

मृतक की पहचान सूरजपाल (32 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सूरजपाल 10 अक्टूबर को अपने चार दोस्तों के साथ गंगा तट पर घूमने के लिए गया था। कुछ देर बाद सूरजपाल के साथियों ने उसके घर फोन करके जानकारी दी की सूरजपाल अचानक कहीं गायब हो गया है।

स्वजनों ने दी साथियों के खिलाफ तहरीर

युवक के स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की तो सूरजपाल के कपड़े गंगा तट पर मिले। मामले को लेकर युवक के परिजनों ने सूरजपाल के दोस्तों पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। हरिद्वार पुलिस ने 25 अक्टूबर को हरिद्वार कनखल के पास गंगा से एक शव बरामद किया था।

पुलिस ने दोस्तों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

शव की शिनाख्त 27 अक्टूबर को सूरज पाल के परिजनों ने की। शव की स्थिति देखकर स्वजन ने सूरजपाल की हत्या की आशंका जताते हुए उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सूरजपाल के चार दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें