बीते दो दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। लेकिन अभी भी पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। सोमवार को पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण हल्द्वानी का सूर्या नाला उफान पर आ गया। जिसे पार करते वक्त एक बोलेरो इसमें बह गई।
सूर्या नाले में सवारियों से भरी बोलेरो बही
पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण चोरगलिया मुख्य राज्य मार्ग में स्थित सूर्या नाला भी उफान पर है। नाले को पार करते समय इसमें सवारियों से भरी एक बोलेरो बह गई। लोगों को कार के बोलेरो शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
पुलिस ने यात्रियों को सकुशल बचाया
सवारियों से भरी बोलेरो पानी में बहते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बोलेरो के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था। नाले में कार गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पिथौरागढ़ जा रहे थे बोलेरो में सवार यात्री
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी यात्री पिथौरागढ़ और नेपाली मूल के थे। वाहन को राजेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम नाली गंगोलीहाट पिथौरागढ़ चला रहा था। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सभी को अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।