
Suresh Rathore Returned to Haridwar: हाईकोर्ट से राहत के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर अब अपने घर हरिद्वार लौट आए है। उन्हें बहादराबाद थाने में दर्ज रिपोर्ट के मामले में कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। ज्वालापुर में अपने घर पहुंचने के बाद राठौर ने सफाई देते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि वो न्याय के लिए पूरी तरह आश्वस्त हैं। सच्चाई सामने आने के तक वो ये लड़ाई जारी रखेंगे।
Haridwar News: हाईकोर्ट से राहत के बाद पूर्व विधायक लौटे घर!
मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें जब तक पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वो भगवा वस्त्र नहीं पहनेंगे। उन्होंने इसे अपनी निजी आस्था और संकल्प बताया है।
अंकिता भंडारी मामले में बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश का माहौल जानबूझकर बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्मिला की वजह से स्थिति बिगड़ी। जिसके बाद कांग्रेस ने अंकिता के नाम पर राजनीति खेली।
अंकिता के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस Suresh Rathore Returned to Haridwar
पूर्व विधायक ने ये दावा किया कि ये सब सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है। उनके साथियों को भी इसमें घसीटने का प्रयास किया गया। रविदास पीठ की छवि को भी नुकसान पहुंचाया गया।
राठौर ने कहा कि ना ही उन्होंने किसी का अपमान किया और ना ही आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। अगर मामले में कोई दोषी बच गया है तो सरकार जो भी फैसला लेगी वो स्वीकार्य होगा।
वायरल ऑडियो पर भी उठाए सवाल
वायरल ऑडियो पर पूर्व विधायक ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक दौर में एआई से आवाज तैयार हो जाती है। उन्होंने मांग की कि ऑडियो की तकनीकी जांच हो, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।
11 दिनों तक गायब थे पूर्व विधायक
बताते चलें कि दें 27 दिसंबर को पूर्व विधायक पर बहादराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी के बाद से वो करीब 11 दिनों तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए थे।