Big NewsDehradun News

उत्तराखंड के सूरज ने किया राष्‍ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन, हासिल किया गोल्ड मेडल

गोवा में आयोज‍ित हो रहे राष्‍ट्रीय खेलों में सोमवार को उत्तराखंड के सूरज ने शानदार प्रदर्शन किया है। रेस वॉकिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर सूरज ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

उत्तराखंड के सूरज ने किया गोल्ड मेडल हासिल

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के सूरज पंवार निवासी कारगी ग्रांट ने एथलेटिक्स स्पर्धा में प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिसके बाद से प्रदेश में खुशी की लहर है। सूरज ने 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है।

एक घंटा 27 मिनट में पूरी की रेस

सूरज ने ये रेस एक घंटा 27 मिनट में पूरी की है। बता दें नेशनल गेम्स के 37वें सीजन का उद्घाटन पीएम मोदी ने दक्षिण गोवा के फतोर्दा में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया। जिसमें 28 राज्यों के एथलीट ने भाग लिया है।बता दें नेशनल गेम्स का समापन नौ नवंबर को होना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें