Entertainment

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबियत! इलाज के लिए अमेरिका ले गए सनी देओल? जाने पूरी सच्चाई

बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल आज कल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्ख़ियों में है । उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उनसे पहले उनके पिता धर्मेंद्र रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के लिए चर्चाओं में थे। ऐसे में दोनों से जुड़ी एक खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Gadar 2 Box Office 4th Day

दरअसल खबर थी की धर्मेंद्र की अचानक से तबियत ख़राब हो गई जिसकी वजह से उन्हें उनके बेटे सनी देओल अमेरिका ले जा रहे है इलाज के लिए। अब इस मामलें में सनी देओल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस खबर का सच बताया है।

क्या थी खबर ?

अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर चल रही है। 87 साल के धर्मेंद्र स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिका जा रहे है। बेटे सनी देओल उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जा रहे है। जहां वो 15-20 दिन रहेंगे। ऐसे में इस खबर पर सनी ने चुप्पी तोड़ी है।

क्या है पूरा मामला

हाल ही में सनी देओल ने इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता की टीम ने इन सभी खबरों को इनकार कर बताया की दोनों सनी और धर्मेंद्र अमेरिका गए है। लेकिन इलाज़ के सिलसिले से नहीं बल्कि घूमने गए है।

धर्मेंद्र की तबीयत खराब नहीं है वो बिलकुल स्वस्थ है। हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें वो अपने फ्रेंड का जन्मदिन मानते हुए दिखाई दे रहे है।

कब लौटेंगे धर्मेंद्?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 सितम्बर को अभिनेता सनी और उनके पिता धर्मेंद्र भारत वापस आ जाएंगे।
तो वहीं सनी देओल की ग़दर 2 की बात करें तो फिल्मकी रफ़्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है।

फिल्म ने ५०० करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने एक महीने के अंदर ही 515 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने बाहुबली २ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें