Rishikesh में फुटपाथ पर चादर बिछाए सोते दिखे Sunil Grover, त्रिवेणी घाट में गुजारी रात, Video

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर ना सिर्फ लोग हैरान रह गए। बल्कि उनके साधवी भरे व्यवहार ने उनका दिल भी जीत लिया। अपनी कॉमेडी और मिमिक्री से लोगों का मनोरंजन करने वाले सुनील भले ही चकाचौंध के बीच रहते हों, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी डाउन टू अर्थ है। हाल ही में उन्हें ऋषिकेश (Rishikesh) में फुटपाथ पर गरीबों और अन्य लोगों के बीच सोता हुआ देखा गया।
Rishikesh में फुटपाथ पर चादर बिछाए सोते दिखे Sunil Grover
सुनील ग्रोवर आपको कभी गन्ने का जूस निकालते, चाय की टपरी पर चाय बनाते या फिर किसी प्रेस वाले की दुकान पर कपड़े प्रेस करते दिख जाएंगे। अब हाल ही में उन्होने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जो ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का है। यहां पर वो अन्य लोगों के बीच फुटपाथ पर चादर बिछाकर सोते हुए नजर आए। वीडियो में उन्होंने कैप्शन लिखा, “तारे जमीन पर।”
सुनील ग्रोवर की तारीफ कर रहे लोग
हर कोई सुनील ग्रोवर के इस ‘डाउन टू अर्थ’ अंदाज की तारीफ कर रहा है। एक ने लिखा, “कमाल का इंसान और फेवरेट कलाकार।” दूसरे ने लिखा, “इसीलिए तुम्हें सब प्यार करते हैं।” अन्य ने लिखा, “डाउन टू अर्थ बंदा है यार।”