Dehradun NewsBig News

IAS अकादमी में आत्महत्या से मचा हड़कंप, महिला की वेशभूषा में मिला युवक का शव

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में कार्यरत एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बता दें युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला है. इसके साथ ही युवक ने मेकअप भी किया हुआ था.

IAS अकादमी में आत्महत्या से मचा हड़कंप

मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में उस समय हड़कंप मच गया जब अकादमी में कार्यरत एक 22 साल के युवक का शव अकादमी परिसर के स्टाफ के कमरे से मिला. युवक ने स्टाफ के कमरे में ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात तो ये थी की युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला है.

महिला की वेशभूषा में मिला युवक का शव

बता दें युवक ने साड़ी पहनी हुई थी. इसके साथ ही मेकअप भी किया हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्टाफ के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पुलिस की टीम आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है.

पंतनगर से भी सामने आया था ऐसा मामला

बता दें ठीक इस तरह का मामला पंतनगर से भी सामने आया था. एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक इंचार्ज का शव अपने कमरे में पंखे से लटका मिला था. मृतक के माथे पर बिंदी, होंठो पर लिपस्टिक और नाईट ड्रेस में मृतक को देख सब हैरान थे की आखिर उसने ये कदम क्यों उठाया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें