Dehradun NewsHighlight

हरक मामले पर बोले सुबोध उनियाल, उनको भी मालूम है, हमें केंद्र से मिलती है आर्थिक मदद

devbhoomi news

देहरादून : बीती रात एक बार फिर से उत्तराखंड में सियासी भूचाल आ गया। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कैबिनेट छोड़कर चले गए वो भी ये कहते हुए कि वो इस्तीफा दे रहे हैं। खबर है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हरक सिंह रावत को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वो गुस्से में थे और नहीं माने। रात भर चले सियासी ड्रामे के बाद सुबह खबर आई कि हरक सिंह रावत को मना लिया गया है। उमेश काऊ ने सीएम धामी की उनसे फोन पर बात कराई और सीएम ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग पूरी कर ली जाएगी और जल्द शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।

वहीं इस मामले पर कैबिनेट मंत्रियों ने बयान दिया जहां एक ओऱ धन सिंह रावत बात को घुमाते दिखे तो वहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने साफ कहा कि उनको भी पता है कि ये काम केंद्र का है क्योंकि इसके लिए बजट हमें केंद्र सरकार द्वारा ही दिया जाता है।

आपको बता दें कि कैबिनेट में कोटद्वार मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पत्र द्वारा पूछने पर क्या 5 करोड़ में मेडिकल कॉलेज बनता है? इस सवाल प सुबोध उनियाल ने कहा कि देखिए उनको भी मालूम है कि इस पर सरकार विचार कर रही है और सोमवार को स्थिति साफ कर दी जाएगी। आर्थिक मदद केंद्र सरकार से मिलती है इसलिए केंद्र सरकार से भी निवेदन किया जा रहा है कि कॉलेज के लिए आर्थिक मदद की जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें