Big NewsUttarkashi News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला सब इंस्पेक्टर का शव

विकासनगर।  उत्तराखंड से बड़ी खबर है. बता दें कि जंगल में सब इंस्पेक्टर का शव बरामद हुआ है. इस खबर से पुलिस और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी मिली है कि सब इंस्पेक्टर 24 नवंबर से लापता थे और आज उनका शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार चकराता कैंट के सेनेटरी सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा का शव तिमली के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। जयाड़ा 24 नवंबर से लापता थे।चकराता कैंट में सेनेटरी सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा (32) पुत्र गोपाल सिंह जयाड़ा निवासी डख्याटगांव, बड़कोट उत्तरकाशी 24 नवंबर से लापता थे। तब से पुलिस और परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे।

मोबाइल सर्विलांस पर उनकी अंतिम लोकेशन 24 नवंबर को शाम चार बजे तिमली के जंगल में मिली थी। आज उनका शव तिमली के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। जयाड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें