Udham Singh Nagar NewsHighlight

दोस्त के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था छात्र, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

रुद्रपुर के बिलासपुर में अज्ञात वाहन सवार की टक्कर से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पाए पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शादी में शामिल होने जा रहा था छात्र

मृतक की पहचान मोहसिन (17) निवासी भूतबंगला के रूप में हुई है। मोहसिन नौंवी का छात्र है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम मोहसिन शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्त आसिब के साथ स्कूटी से बिलासपुर टांडा जा रहा था। यूपी बॉर्डर के पास दोनों लघुशंका जाने के लिए रुके थे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

इस दौरान मोहासिन स्कूटी पर ही बैठा था। जबकि उसका दोस्त आसिब लघुशंका के लिए सड़क किनारे गया हुआ था। तभी अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहसिन गंभीर रूप से से घायल हो गया। आसिब ने घटना की सूचना मोहसिन के परिजनों को दी ।

परिजनों में पसरा मातम

सूचना पाकर मोहसिन के परिजन मौके पर पहुंचे। मोहसिन की हालत गंभीर देख उसे उसके परिजन बरेली के अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच उसने डैम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मोहसिन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें