Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: घर से ट्यूशन पढ़ने गया था छात्र, गंगा में डूबा, लापता


हरिद्वार: स्कूल का छात्र अचानक गंगा के तेज बहाव में डूब गया। मामला हरिद्वार के गोविंदपुरी घाट पर छात्र घर से ट्यूशन के लिए कहकर निकला था अपने दोस्तों के साथ घाट पर पहुंचा और गंगा में स्नान करने लगा
गंगा का जलस्तर अन्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि लड़के को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण गंगा जी में समा गया मौके पर पहुंची पुलिस टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि किशोर एक प्राइवेट हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर राय का बेटा है। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ साथ कई चिकित्सक भी घाट पर पहुंचे। 18 साल के बेटे की गुमशुदगी के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।