जिद्दी मुझसे बात नहीं कर रहा, मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है… लिख कर फंदे से झूल गई प्रेमिका

सैन्य अधिकारी के घर पर काम करने वाली युवती के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि घटना मंगलवार की है। गढ़ी कैंट सप्लाई रोड स्थित एक सैन्य अधिकारी के घर पर काम करने वाली एक युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला की युवती पिछले कई समय से घर के ही सर्वेंट रूम में रहती थी। मृतक युवती की पहचान सरस्वती निवासी नेटवाड़ के रूप में हुई है।
प्रेमी का जिक्र कर फंदे से लटक गई युवती
जानकारी के मुताबिक सरस्वती का परिवार मूल रूप से नेपाल के रहने वाला है। मंगलवार को सभी लोग घर पर मौजूद थे। इसी बीच दोपहर के समय सरस्वती अपने कमरे में ही थी। दिन में जब सरस्वती कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर जाकर देखा तो सरस्वती चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे पर लटकी हुई थी।
मौके पर पहुंचर पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। कमरे से युवती द्वारा लिखी गई एक डायरी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि डायरी में किसी युवक जा जिक्र है। उसमें लिखा गया है कि ‘जिद्दी मुझसे बात नहीं कर रहा, मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है, मैं बहुत अकेलापन महसूस कर रही हूं’। इसके साथ ही युवती ने डायरी में परेशान होने और नींद न आने की बात भी लिखी हुई थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर जांच कर रही है। इसके साथ ही डायरी को भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजाजाएगा।