UttarakhandDehradun News

लैंड जिहाद पर सख्ती, वन विभाग ने चलाई रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों पर चली जेसीबी

वन विभाग ने बीते मंगलवार को देर रात रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई की भनक आसपास के लोगों तक को नहीं लग पाई। बता दें ध्वस्त की गई। मजार दो लांघा और पांच तिमली रेंज में थी।

लैंड जिहाद पर सख्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग ने ये कार्रवाई की है। कालसी भूमि संरक्षण वन विभाग अंतर्गत लांघा रेंज के बटोली अनुभाग के अंतर्गत बटोली प्रथम बीट के कक्ष संख्या- 1 व 2 (A) में सालों पुरानी दो मजारें थी।

वन विभाग ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक एक मजार पर लिंटर तक पड़ा था। बीती रात रेंज अधिकारी दीपक गैरोला वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों मजारों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में करीब दो घंटे का समय लगा।

वही जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी ने बताया की तिमली रेंज अंतर्गत बीती रात कार्रवाई कर पांच मजारों को हटाया गया। रेंज अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन मजार माजरी और एक-एक मजार शाहपुर कल्याणपुर और धौला बीट से हटाई गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें