राजधानी दून में हेल्दी खाने को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही स्ट्रीट फूड प्लाजा बनाया जाएगा। जहां पर आपको विभिन्न व्यंजन और हेल्दी फूड एक साथ एक ही जगह पर मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर आप पहाड़ी खाने का स्वाद भी ले पाएंगे।
हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के लिए दून में बनेगा स्ट्रीट फूड प्लाजा
खाने के शौक के साथ ही लोगों को आजकल हेल्दी फूड चाहिए। जिसे ध्यान में रखते हुए हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के लिए दून में स्ट्रीट फूड प्लाजा बनाया जाएगा। इसे नगर निगम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैयार करेगा। इस फूड प्लाजा में 25 दुकानें होंगी। जिसमें साफ-सुथरा व शुद्ध खाना मिलेगा।
दिसंबर से पहले बन जाएगा फूड प्लाजा
इस स्ट्रीट फूड प्लाजा को बनाने के लिए नगर निगम ने तीन जगहों पर भूमि भी चिह्नित कर ली है। दिसबंर से पहले इस फूड प्लाजा का निर्माण कर लिया जाएगा। बता दें कि राजधानी दून में खानपान की दुकानों का एक अलग बाजार बनाया जा रहा है। जिसमें आपको स्ट्रीट फूड से लेकर सामान्य भोजन मिलेगा। सबसे खास बात ये है कि यहां आपको पहाड़ी व्यंजन भी मिलेंगे।
प्रदेश के कई शहरों में बनेगा फूड प्लाजा
देहरादून के साथ ही स्ट्रीट फूड प्लाजा का निर्माण प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देशभर के विभिन्न शहरों में ऐसे ही फूड प्लाजा खोले जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम को एक करोड़ रुपये का बजट भी दिया जा चुका है।