Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में केशव गिरी महाराज के आश्रम पर हुआ पथराव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तरकाशी में बीते दिनों हुए बवाल के बाद से पूरे जिले में धारा 163 लागू है। इसी बीच सनातन हिन्दू जागृति सगठंन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज के उपराड़ी स्थित आश्रम में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की है। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंती और मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तरकाशी में केशव गिरी महाराज के आश्रम पर हुआ पथराव

शनिवार रात उत्तरकाशी के बड़कोट में केशव गिरी महाराज के आश्रम में कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की। घटना के बाद से पुलिस मौके पहुंची। इसके साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत सहित सनातनियों ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐसे करने वालों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर एसओ ने बताया कि उन्हें भी घटना की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलि ने केशव गिरी महाराज से बातचीत कर इस बारे में जानकारी ली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि स घटना की सत्यता की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें