UttarakhandBig NewsUttarkashi News

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में रुक-रुककर गिर रहे पत्थर, यात्रा करने वालों के लिए बना दुर्घटना का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन भारी वर्षा का क्रम बना रह सकता है। हालांकि दो दिन बाद यानी की आज 10 जुलाई को देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही। वहीं यमुनोत्री हाईवे में मलबा आने के कारण रविवार से हाईवे बाधित रहा। पहाड़ियों से रुक-रुककर गिर रहे पत्थरों से मार्ग पर आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बना हुआ है।

रुक-रुककर पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी

भारी बारिश के बीच प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में मानसून ने कहर मचाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में डाबरकोट के पास पहाडी से रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं। जिस वजह से आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

वहीं रविवार देर रात को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया था। हालांकि बीआरओ ने सोमवार सुबह 6:30 बजे मार्ग आवगमन के लिए सुचारू कर दिया है। इस स्थान पर भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

11 और 12 के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि मंगलवार और बुधवार को कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें