UttarakhandBig NewsUttarkashi News

यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ों से बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी, वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ों से भारी भरकम बोल्डर गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाईवे पर मलबा और बोल्डर गिरने के चलते हाईवे एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है।

पहाड़ों से बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी

डाबरकोट भूस्खलन जोन में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला बंद ही नहीं हो रहा है। तेज धूप खिलने के बाद भी पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

डाबरकोट में भूस्खलन सक्रिय

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन रुकने के बाद ही हाईवे पर यातायात को सुचारू करने का काम शुरू हो पाएगा। बता दें डाबरकोट में पिछले 10 दिनों के बाद फिर से भूस्खलन सक्रिय हुआ है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जनपद में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ-साथ कई दौर की बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए संवेदनशील इलाकों में आवाजाही न करने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें