Dehradun NewsBig News

रेलवे स्टेशन में पथराव मामला, पुलिस ने किया बजरंग दल के अध्यक्ष को रिहा

रेलवे स्टेशन में गुरुवार रात हुए पथराव मामले में पुलिस ने बजरंग दल के अध्यक्ष विकास वर्मा को गिरफ्तार किया था. हालांकि घंटाघर में हिंदू संगठन के साथ-साथ भाजपा नेताओं के प्रदर्शन के बाद दबाव में आकर पुलिस ने विकास वर्मा को रिहा कर दिया है.

ये है मामला

बता दें गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने हिन्दू युवक को 16 साल की किशोरी (जो विशेष समुदाय की थी) के साथ घूमता देखा था. संदेह होने पर आरपीएफ ने दोनों को रोका. पूछताछ के दौरान दोनों ने सही जानकारी नहीं दी, जिसके चलते दोनों को आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया. आरपीएफ ने किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पता चला की किशोरी बदायूं से अपने घर में बिना बताए देहरादून आई है.

पुलिस ने किया बजरंग दल के अध्यक्ष को रिहा

देर रात किशोरी के परिजन देहरादून पहुंचे. जिसके बाद दो पक्षों के बीच पथराव कर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसमें बजरंग दल के अध्यक्ष विकास वर्मा को चिन्हित कर अरेस्ट किया गया. जिसके बाद हिन्दू संगठन ने विकास वर्मा की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में भाजपा नेता भी शामिल थे. जिसके बाद पुलिस ने दबाव में आकर विकास वर्मा को रिहा कर दिया है. हालांकि घंटाघर पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ अभी भी जमा है. लेकिन ट्रैफिक जाम खुल गया है. प्रदर्शनकारी बजरंग दल के अध्यक्ष विकास वर्मा को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें