Big NewsPauri Garhwal News

सतपाल महाराज की कार हुई हादसे का शिकार, पहाड़ी से गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे मंत्री

पौड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कार पर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर आ गिरा। बताया जा रहा है हादसे के दौरान उनकी पत्नी सतपाल महाराज भी कार में मौजूद थी।

सतपाल महाराज की कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर

घटना शनिवार को पौड़ी के दुगड्डा और कोटद्वार के बीच की बताई जा रही है। पौड़ी दौरे के दौरान मंत्री की कार पर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर आ गिरा। गनीमत रही की हादसे के दौरान मंत्री को कोई चोट नहीं आई।

कार का शीशा क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है हादसे के दौरान मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत भी कार में मौजूद थी। हालांकि हादसे में महाराज की कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठे चालक समेत सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें