HighlightHaridwar News

यहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप, स्टोन क्रशर के अंदर लटका मिला

बालाजी स्टोन क्रशर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप

लक्सर के बालाजी स्टोन क्रशर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान पंडित पुरी गांव के 22 वर्षीय युवक जोनी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण इकट्ठा होकर आज सुबह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर बिना सूचना दिए ही मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के आरोप लगाए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस से पूरे घटना क्रम की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा की मामले की जांच की जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें