Haridwar NewsHighlight

Anti Narcotics Task Force के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 55 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

Uttarakhand news: Uttarakhand STF ने Anti Narcotics Task Forceके साथ मिलकर हरिद्वार से एक नशा तस्कर को 55 लाख रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पर इससे पहले भी अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं

Uttarakhand STF ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार

आरोपित की पहचान अमित कुमार पाल (37) पुत्र ऋषिपाल निवासी यमुनोत्री एनक्लेव पटेलनगर के रूप में हुई है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया है कि आरोपित उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों से प्रदेश में नशे की खेप लाता था और अलग-अलग क्षेत्रों के ड्रग पैडलर तक पहुंचता था।

55 लाख आंकी जा रही स्मैक की कीमत

आरोपित को पुलिस की टीम ने मंगलवार रात हरिद्वार के थाना श्यामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से 550 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी कीमत 55 लाख आंकी जा रही है। आरोपित ने बताया वो स्मैक यूपी के बरेली से लेकर आया था। जिसे वह पटेलनगर व आस पास के स्कूल, कॉलेजों में अपने पैडलरो को बेचता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें