DehradunBig Newsglobal investor summit uttarakhand

investor summit 2023 : प्रदेश के उत्पादों को आज से मिलेगा नया नाम, पीएम मोदी करेंगे लॉन्चिंग

उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों के साथ आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो रहा है। उत्तराखंड के उत्पादों को आज से नया नाम मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी लॉन्चिंग करेंगे।

हाउस ऑफ हिमल्याज के नाम से जाने जाएंगे उत्तराखंडी उत्पाद

बता दें आज से पहाड़ के उत्पाद हाउस ऑफ हिमल्याज के नाम से जाने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी लॉन्चिंग करेंगे। फरवरी में धामी कैबिनेट ने निर्णय लिया था कि प्रदेश के सभी उत्पादों की क्वालिटी, मार्केटिंग व ब्रांडिंग के लिए समिति का गठन किया जाए।

हाउस ऑफ हिमालयाज नाम पर लगाई थी मुहर

इस आधार पर एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति ने हाउस ऑफ हिमालयाज नाम पर मुहर लगाई। इस नाम का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। ट्रेडमार्क के लिए आवेदन भी कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button