देहरादून : समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी आज सोमवार को देहरादून पहुंचे। वो देहरादून में 2022 के चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौदरी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करेंगे। इसी के साथ प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला सकते हैं।
आपको बता दें कि सपा ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बार चुनाव के मैदान में भाजपा कांग्रेस समेत आप, यूकेडी और सपा हैं। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सपा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को सही दिशा में ले जाना है।
प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने ऐलान किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनेगी। उत्तराखंड में भी लोगों को सपा पर भरोसा जताना चाहिए। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर राजेंद्र चौधरी ने निशाना साधा और कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में विकास नहीं कर पाई। देश में व्यवस्था बेहतर होने के बजाय और बेकार हुई है।पलायन, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों से भाजपा सरकार नहीं निपट पाई। ऐसे तमाम मुद्दों पर भाजपा फेल हुई हुई।
प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस ने लूटा। किसानों की स्थिति आज दिन पर दिन खराब हो रही है और आय घट रही है, किसान में कर्ज है लेकिन सरकार सोई है। कहा कि 2022 विधानसभा का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड के साथ धोखा दिया है।
भाजपा की सरकार ने प्रदेश में कोई विकास नही किया है,इनका सिर्फ सत्ता को बचाना ही लक्ष्य है।
जनता के अधिकारों का पुर्नजीवित करने की कोशिश सपा की रहेगी।