Dehradun NewsHighlight

देहरादून में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

ssp dehradun dilip kunwarदेहरादून में एसएसपी की सख्ती लगातार जारी है और लापरवाह पुलिस कर्मियों पर एसएसपी की ये सख्ती भारी भी पड़ती दिख रही है।

एसएसपी दिलीप कुंवर ने लापरवाही बरतने पर राजपुर थाना के थानाध्यक्ष को ही लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही कई और पुलिस कर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।

दरअसल 21 -22 अगस्त की रात एसएसपी ने सभी थाने और चौकियों को वायरल पर अलर्ट किया और संदिग्ध वाहनों की जांच के आदेश दिए। ये आदेश देने के साथ ही एसएसपी खुद भी एक प्राइवेट गाड़ी से निकल गए।

शहर का राउंड लेने के दौरान एसएसपी को राजपुर थाना प्रभारी मोहन सिंह, आराघर चौकी प्रभारी प्रवीन पुंडीर, और आराघर चौकी पर तैनात कांस्टेबल पूरन जोशी और आईएसबीटी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल वीरेंद्र नौटियाल की लापरवाही मिली।

उत्तराखंड। सड़क दुर्घटनाओं में हर साल होती है 1000 लोगों की मौत

एसएसपी ने इन पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई और इन सभी को तत्काल प्रभाव के लाइन हाजिर कर दिया है।

गौरतलब है कि देहरादून की कमान संभालने के बाद से ही एसएसपी दिलीप कुंवर लगातार पुलिस महकमे में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहें हैं। इसके पहले भी उन्होंने वायरलेस पर जवाब न देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें