Dehradun NewsHighlight

SSP ने दिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश, सड़क किनारे लगी ठेलिया तो होगी सख्त कार्रवाई

राजधानी देहरादून में दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट के चलते देहरादून शहर से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया था। जिसके बाद यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो गई थी। सम्मेलन का समापन हो चुका है। SSP ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी थाना चौकी छेत्र में दोबारा अस्थाई अतिक्रमण न हो।

सड़क किनारे लगी खोखा, ठेली तो होगी कार्रवाई

इन्वेस्टर समिट के चलते राजधानी देहरादून को सजाया गया था। सम्मलेन खत्म होने के बाद व्यवस्था उसी तरह बनी रहे इसके लिए एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को निर्देश जारी करते हुए कहा की अगर किसी थाना चौकी छेत्र में सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण जैसे खोखा, ठेली आदि लगे तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

SSP ने जारी किए निर्देश

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षा के क्रम में सभी सर्किल ऑफिसर, थाना प्रभारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित विभागों से भी समन्वय बनाकर अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें