Dehradun NewsHighlight

हॉकी के खिलाड़ियों को धामी सरकार की सौगात, खेल मंत्री ने किया हॉकी मैदान का शुभारंभ

धामी सरकार ने हॉकी के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है. खेल मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को देहरादून में स्थित पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर ‘5 साइड ओपन हॉकी एस्ट्रोटर्फ़’ का शुभारंभ किया.

खेल मंत्री ने किया हॉकी मैदान का शुभारंभ

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा हमको ख़ुशी है कि राष्ट्रीय खेलों से पहले हम यह मैदान प्रदेश के खिलाड़ियों को समर्पित कर रहे हैं. 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए लगने वाले कैंपों में खिलाड़ी यहां राष्ट्रीय स्तरीय सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी खेल कुशलताओं को विकसित कर प्रदेश के लिए मेडल जीतने का काम करेंगे. मंत्री ने कहा इस टर्फ़ के बनने से ना केवल प्रदेश के खिलाड़ियों को अभ्यास करने और मुक़ाबले खेलने में सुविधा होगी, बल्कि शानदार खिलाड़ियों की एक नई खेप भी तैयार होगी.

देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि के नाम से जाना जाएगा उत्तराखंड

प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए मेहनत करें और उनका साथ देने के लिए हमारी सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है. मंत्री ने कहा विगत वर्षों में उत्तराखंड का खेल स्वरूप इस प्रकार बदला है कि उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी कहलाने की ओर अग्रसर है. यह हमारी सरकार की ही सोच और नीति का नतीजा है ,कि आज हम 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने जा रहे हैं.

स्पोर्ट्स कॉलेज और पुलिस की हॉकी टीम के बीच हुआ मैच

‘5 साइड ओपन हॉकी एस्ट्रोटर् मैदान के लोकार्पण के बाद महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और उत्तराखण्ड पुलिस हॉकी टीम के बीच मैत्री मैच भी खेला गया. दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया. खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन करा. इसके साथ ही खिलाड़ियों के सफल भविष्य की शुभकामना दी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें