Rudraprayaghighlight

तेज रफ्तार डंपर ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत, केस दर्ज

ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

तेज रफ्तार डंपर ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को रतूड़ा के पास टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति स्कूटी से छिटककर नीचेजा गिरा। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ।

हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर मौत

मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह बिष्ट (47) पुत्र रघुनाथ सिंह बिष्ट निवासी नगरासू के रूप में हुई। हादसे होते ही डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों वाहन रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button