Big NewsDehradun

धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हुई तेज, जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव

धामी कैबिनेट में बदलाव की खबरे सामने आ रही थी। इसी बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की है। जिसके बाद धामी मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

सतपाल महाराज ने की महेंद्र भट्ट से मुलाकात

लंबे समय से धामी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बात हो रही थी। धामी कैबिनेट में बड़े फेरबदल को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। इसी बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की है। बंद कमरे में दोनों के बीच देर तक बातचीत हुई है।

धामी मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज

जिसके बाद धामी कैबिनेट में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार भी देखने को मिल सकता है।

जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव

भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के दो बड़े नेताओं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बीच हुई इस मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button