Uttarakhand : प्रदेश में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों कर कसेगा शिकंजा, महिला आयोग की बैठक में प्रस्ताव पास - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों कर कसेगा शिकंजा, महिला आयोग की बैठक में प्रस्ताव पास

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
BAITHAK MAHILA AAYOG

प्रदेश में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों पर प्रदेश सरकार शिकंजा कसने के लिए जल्द नियामवली बनाएगी। राज्य महिला आयोग की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

जल्द बनेगी नियामवली

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला निति सहित कुछ अन्य प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया। आयोग कार्यालय में साल 2023-24 की पहली बैठक हुई। बैठक के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिला निति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। जिसे जल्द सरकार को सौंपा जाएगा।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

बैठक में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्य स्थलों पर महिलाओं की शिकायतें के लिए सेक्सुअल हरैसमेंट कमेटी बनाने पर चर्चा हुई। इसके लिए राज्य के सभी जनपदों में विभिन्न स्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

महिलाओं को विभिन्न मुद्दों पर कानूनी सहायता और कानूनी जानकारी देने पर भी विचार किया गया। बैठक में तय हुआ की इन प्रस्तावों को शासन स्तर पर उठाया जाएगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।