Big NewsDehradun NewsUttarakhand

स्पा सेंटर पर छापेमारी, पांच युवतियों की गिरफ़्तारी, बिहार, रुड़की और दिल्ली की रहने वाली है महिलाएं

spa center

राजधानी दून के डोईवाला क्षेत्र से खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। जिससे स्पा सेंटर पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने मसाज करने के नाम पर स्पा सेंटर में रखी गई रुड़की, बिहार व दिल्ली की लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छापेमारी की दौरान कुछ ग्राहक भी पुलिस के हाथ आए हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। मामला देहरादून के डोईवाला क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधिया होने की सूचना काफी समय से मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

डोईवाला कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने अपनी टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर से पांच युवतियों की गिरफ़्तारी की गई है। पांचों से पूछताछ की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर मुकदमा किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें