
Sorry Not Sorry latest viral trend: सोशल मीडिया पर आजकल अजब-गजब ट्रेंड चल रहा है। Facebook, Instagram और X पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड का नाम है #SorryNotSorry।
हाल ही में जियो(jio), बीएसएनएल(Bsnl), आईटेल(iTEL) और रिलायंस(Reliance) आदि कंपनियों ने अपने ऑफिशियल अकाउंट्स से एक माफी नामा पोस्ट किया हैं। जिसके बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि कंपनियां आखिर Sorry किस बात का मांग रही है। तो चलिए इस आर्टिकल में पूरी कहानी जान लेते हैं।
सोशल मीडिया पर कई सारी कंपनियां क्यों मांग रही हैं माफी? Sorry Not Sorry latest viral trend
दरअसल सोशल मीडिया पर कई सारी कंपनिया Official Apology Statement शेयर कर रही है। देखने में ये माफीनामे की तरह ही लगता है। लेकिन असल में ये स्मार्ट प्लानिंग का हिस्सा है। दरअसल ये कंपनियां माफीनामा किसी गलती के लिए नहीं मांग रही है। बल्कि अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कर रही है।
Sorry Not Sorry Trend हुआ वायरल
इस ट्रेंड में कंपनियां प्रोफेशनल अंदाज में हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में माफी वाला पोस्ट शेयर कर रही है जिसमें बहाने से वो अपनी सेवाएं और ऑफर्स लोगों को बता रही है।
अगर एक उदाहरण के तौर पर समझें तो जियो ने Sorry, But Not Sorry कैप्शन के साथ Official Apology Statement पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “हमें खेद है कि हमारा ऑफर इतना शानदार है कि लोग इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं।” इसमें उन्होंने Google Gemini Pro के फ्री सब्सक्रिप्शन और Jio Youth Offer के बारे में भी यूजर्स को जानकारी दी।
BSNL ने भी मजेदार अंदाज में किया पोस्ट
इसके साथ ही BSNL की तरफ से मजेदार अंदाज में लिखा- “हम माफी चाहते हैं, क्योंकि हमारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स ने बाकी लोगों का बजट गड़बड़ा दिया।” यानी कि ये कंपनिया माफीनामे के जरिए एक अलग ढंग से अपनी सर्विसिस का प्रचार कर रही है। जो कि काफी आकर्षक तरीका है।
इन कंपनियों ने भी ज्वाइन किया ट्रेंड
इस ट्रेंड में जियो और बीएसएनएल के साथ-साथ itel, रिलायंस डिजिटल आदि कंपनियां भी जुड़ गई है। कंपनियां Instagram, X और Facebook पर #SorryNotSorry हैशटैग के साथ पोस्ट साझा कर रही हैं। ये यूजर्स को सर्विस की जानकारी देने का एक दिलचस्प तरीका है।