Entertainment

Sonu Sood की फिल्म Fateh की पहली झलक हुई जारी, पोस्टर शेयर कर बताई फिल्म की रिलीज डेट

सोनू सूद(Sonu Sood) का आज यानी 30 जुलाई को जन्मदिन है। ऐसे में अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फैंस को ट्रिट दी है। अभिनेता ने आज अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह(Fateh)की पहली झलक पेश की है। इसी के साथ उन्होंने पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट (Fateh Release Date) का भी ऐलान कर दिया है। बता दें कि फतेह एक साईबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है। अभिनय के साथ-साथ इस फिल्म का निर्देशन भी अभिनेता सोनू ने ही किया है। ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए उत्साहित हो गए।

Sonu Sood फिल्म का पोस्टर हुआ जारी (Fateh Poster)

सोशल मीडिया पर सोनू सूद ने फिल्म फतेह की पहली झलक दिखाई है। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘नेशन की बेस्ट एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो जाइए।’ इस पोस्ट पर यूजर के कमेंट की बौछार आगई। इस फिल्म में सोनू सूद के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह आदि अभिनय करते नजर आएंगे।

‘फतेह’ की रिलीज डेट (Fateh Release Date)

इस फिल्म से सोनू सूद बतौर डायरेक्टर फिल्मी दुनिया में एट्री कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म साइबर क्राइम के रियल लाइफ उदाहरणों पर बेस्ड है। इस फिल्म में एक्शन सीन्य भरे पड़े है। बता दें कि ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज की जाएगी। फिल्म के पोस्टर के बाद फैंस इस फिल्म के टीजर के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय राज और शिवज्योति भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें