Big NewsNational

Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत!, अस्पताल में कराया भर्ती

Sonia Gandhi Admitted to Hospital: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। ऐसे में उन्हें तुरंत ही दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि वो ठीक है। सोनिया गांधी को चेस्ट फिजीशियन की देखरेख में रखा गया है।

Sonia Gandhi Admitted to Hospital: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत!

खबरों की माने तो हॉस्पिटल के एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार वो एक रूटीन चेक-अप के लिए भर्ती हैं। काफी वक्त से उन्हें खांसी की समस्या है। जिसके चलते वो चेक-अप के लिए आती रहती हैं।

अस्पताल में कराया भर्ती

बता दें कि सोमवार शाम को सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले सात जून 2025 को भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उस समय वो शिमला में थीं. जिसके बाद उन्हें शिमला में ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दिल्ली पहुंचने पर उनकी नियमित जांच के लिए उन्हें सर गंगाराम अस्पताल लेकर गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button