Entertainmenthighlight

दूसरी बार मां बनेंगी Sonam Kapoor, तस्वीरों में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

Sonam Kapoor Second Pregnancy Shares Photo: बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों का आगमन हो रहा है। बीते कई हफ्तों से काफी सारे स्टार कपल्स है जिनके घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दी हैं। परिणीति चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ तक, कई स्टार्स हाल-फिलाल में माता-पिता बने है। इसी बीच अब एक्ट्रेस सोनम कपूर(Sonam Kapoor Pregnancy) की प्रेग्नेंसी की खबर भी सामने आ रही है। अभिनेत्री ने बताया कि वो जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है।

दूसरी बार मां बनेंगी सोनम Sonam Kapoor Second Pregnancy Shares Photo

जल्द ही सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) दूसरी बार मां-बाप बनने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनम ने अपना बेबी बंप दिखाते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम इन तस्वीरों में पिंक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं।

तस्वीरों में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

अपनी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मदर।”(Sonam Kapoor Pregnant) इसी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। कई सारे सितारों ने उनको कमेंट कर बधाई दी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर समेत कई स्टार्स शामिल है।

साल 2022 में पहले बच्चे को दिया जन्म

बताते चलें कि अगले साल यानी साल 2026 मेंउनका बेबी आएगा। पहली बार साल 2022 में दोनों माता-पिता बने थे। सोनम ने बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम वायु है। अब दोबारा से सोनम मां बनने जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button