Bageshwar newsBig News

सेना से रिटायर्ड पिता से पैसे मांग रहा था बेटा, नहीं देने पर बुरी तरह पीटा, देखें viral video

रुद्रप्रयाग के बाद अब बागेश्वर में कलियुगी बेटे ने पिता- पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. बेटे ने पैसे नहीं देने पर सेना से रिटायर्ड हुए पिता के साथ बुरी तरह मारपीट की. वीडियो में व्यक्ति अपने पिता के साथ गाली गलौज करता हुए भी दिख रहा है.

पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता को बुरी तरह पीटा

मामला बागेश्वर जिले के सातचौरा, घिंघरतोला का है. कथित तौर पर व्यक्ति अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा है. पैसे नहीं देने पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता को बुरी तरह से लात घूसों से पीट दिया. मारपीट के दौरान वहां मौजूद तीसरा व्यक्ति वीडियो बना रहा है. जिसके बाद उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

सोशल मीडया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है की किस तरह से व्यक्ति अपने पिता को पीट रहा है. बुजुर्ग वीडियो में गिड़गिड़ाता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन बेटा जुल्म करता रहा. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. लोग कलयुगी बेटे के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें