देहरादून में अपनी ही सास के साथ घर में घुसकर रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने विधवा सास के साथ रात में घर में घुसकर जबरदस्ती की थी।
- Advertisement -
साल 2021 में रिश्तों को तार-तार करते हुए एक दामाद ने अपनी ही विधवा सास का रेप किया था। दो साल पहले 21 दिसंबर को आरोपी ने रात के समय जबरन घर में घुसकर सास के साथ दुराचार किया था। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की थी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जब महिला की मेडिकल जांच की गई तो मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला अपर सत्र न्यायालय में चला। मंगलवार को इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 50 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
जिसमें से 45 हजार रुपए पीड़ित महिला को दिए जाएंगे। पीड़ित महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है। घटना से 6 साल पहले ही पीड़िता के पति की मौत हो गयी थी।