Big NewsAlmora News

मणिपुर में सोमेश्वर का लाल शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रहने वाला एक जवान मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना की जानकारी के बाद से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मणिपुर में तैनात थे सैनिक कमल

मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) 16 कुमाऊं रेजीमेंट मणिपुर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कमल को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वो शहीद हो गए। घटना की जानकारी के बाद से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

चार साल पहले ही सेना में हुए थे भर्ती

कमल सिंह भाकुनी चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पहले ही वो छुट्टी के बाद ड्यूटी पर पहुंचे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल के बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं। ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी के मुताबिक कमल गोली लगने से शहीद हुए हैं।

आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान को गोली कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को भी नहीं है। इस घटना के बाद से जवान के गांव में शोक की लहर है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें