HighlightUttarakhandUttarkashi News

चारधाम यात्रा के लिए कुछ समय शेष, गंगोत्री हाईवे का हाल बदहाल, कैसे होगी यात्रा बेमिसाल?

चारधाम यात्रा शुरू होने में अब केवल एक महीने का ही समय बचा है। लेकिन यात्रा तैयारियों का आलम कुछ ये है कि जिला मुख्यालय में ही गंगोत्री हाईवे की स्थिति बदहाल बनी हुई है। यहां चुंगी बड़ेथी से लेकर गंगोरी बैरियर तक मात्र छह किलोमीटर के दायरे में हाईवे पर 25 से ज्यादा जगह बदहाल है।

यात्रा पास गंगोत्री हाईवे गड्ढों में तब्दील

गुफियारा मार्ग के पास गंगोत्री हाईवे गड्ढों में तब्दील है। उजेली की ओर संस्कृत महाविद्यालय के पास, लक्षेश्वर, तेखला पुल से आगे, गंगोरी बैलीब्रिज से पहले और गंगोरी बैरियर के पास भी हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं।

ज्ञानसू की तरफ भी तांबाखाणी सुरंग के पार, ज्ञानसू गदेरे के पास, सरस्वती शिशु मंदिर ज्ञानसू मार्ग के निकट भी हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। पल्ला ज्ञानसू में हाईडील स्टोर के निकट और विजय नगर बैंड और कडोला बैंड के पास भी हाईवे की स्थिति बदहाल बनी है।

मरम्मत के कार्य के लिए बीआरओ को किया निर्देशित

जानकारी के मुताबिक डीएम अभिषेक रुहेला ने कहा कि गंगोत्री हाईवे पर जहां भी गड्ढे हैं। उनकी मरम्मत के लिए बीआरओ को निर्देशित किया है। उन्हें जैसे ही तापमान मिलता है वह इन गड्ढों की मरम्मत करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें